मुख्य सामग्री पर जाएँ

निदेशक का संदेश

इस अनुभाग में
Dr. Giridhar Parvatam, Director, CSIR-CFTRI

सीएसआईआर-सीएफटीआरआई की ओर से नमस्कार!

देश में खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पिछले सात दशकों से एक अग्रणी शोध संस्थान के रूप में सीएसआईआर-सीएफटीआरआई, हमारी वेबसाइट के माध्यम से हमारे केंद्र-बिंदु, हमारी रणनीतियां और हमारी दूरदर्शिता के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आपका स्वागत करता है।

सीएसआईआर-केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिक अनुसंधान संस्‍थान (सीएसआईआर-सीएफटीआरआई), 1950 में अपनी स्थापना के बाद से, एमएसएमई सहित भारतीय खाद्य उद्योगों को अभिनव समाधान प्रदान करते हुए कई सामाजिक चुनौतियों को संबोधित करने में सबसे आगे रहा है। संस्थान खाद्य प्रसंस्करण, खाद्य सुरक्षा, पारंपरिक खाद्य पदार्थों की तैयारी में स्वचालन, एग्री-कमोडिटीज के लिए मूल्यवर्धन के साथ-साथ अंतरण विज्ञान के क्षेत्र में बहुत योगदान दे रहा है। साथ ही हमारे प्रयास विभिन्न राष्ट्रीय पहलों के साथ पूरी तरह से मेल खाते हैं जो राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने वाले स्थायी उत्पादों में ज्ञान का अंतरण करते हुए समाज के हर वर्ग को पूरा करते हैं।

इन वर्षों में, हमने पोषण, स्वास्थ्य और कल्याण, खाद्य सुरक्षा, मशीनरी विकास, खाद्य प्रसंस्करण, खाद्य पैकेजिंग, पारंपरिक खाद्य पदार्थ और कटाई के बाद प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में उन्नत अनुसंधान के लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे विकसित किए हैं। हमारे इन प्रयासों के फलस्‍वरूप प्रसंस्‍करण, उत्‍पादों तथा विद्वत समीक्षित जर्नलों में प्रकाशन के रूप में विशेष लााभ मिला है।

हमारे पास हितधारकों का एक बड़ा समूह है जिसमें किसानों के अलावा स्टार्टअप, सरकारी एजेंसी एमएसएमई, एमएनसी और छात्र समुदाय शामिल हैं। संस्थान विभिन्न विज्ञान और इंजीनियरिंग धाराओं में खाद्य प्रौद्योगिकी और डॉक्टरल कार्यक्रमों में एक प्रमुख मास्टर कोर्स संचालित कर रहा है। इसके अलावा, संस्थान कौशल विकास और आउटरीच कार्यक्रमों सहित कई तकनीकी और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है।

हमारी इस वेबसाइट के माध्यम से यह यात्रा, आपको संस्थान में चल रहे अनुसंधान और विकास कार्यक्रमों, वर्तमान शोध परिणामों, संकाय, सहयोग के लिए मार्ग, भविष्य की योजनाओं और अवसरों पर अपडेट दे सकती है।

शुभकामनाओं सहित,

(डॉ॰ गिरिधर पर्वतम्)
निदेशक, सीएसआईआर-सीएफटीआरआई

Accessibility options

Text size

प्रदर्शन
Yellow and white on black.
Light text on a dark background.
Show every link underlined.
More space between lines, words and letters.
Pause the slide show and moving lists.

Your choices are saved in this browser only.